एम. भी. कॉलेज में डांडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
बक्सर। एम. भी. कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में डांडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों और छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने किया, जिन्होंने दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि पर्व के महत्व और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की सामाजिक एवं शैक्षिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) के. के. सिंह ने की, जिन्होंने छात्राओं के उत्साह और पहल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रस्तुतियाँ डॉ. सीमा कुमारी के निर्देशन में दी गईं, जो दर्शकों के लिए अत्यंत मनोरम रहीं। इस अवसर पर डॉ. रास बिहारी शर्मा, जिला नोडल पदाधिकारी, रेड रिबन क्लब, उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप प्रतियोगी पुस्तकें (प्रत्येक को 6-6 पुस्तकें) प्रदान की। पुरस्कृत छात्राएँ थीं खुशबू पांडे, खुशी दुबे, अंशिका कुमारी, नेहा कुमारी, अमृता पांडे, वैष्णवी गुप्ता, प्रिया कुमारी और अर्चना कुमारी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों की भी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. रवि प्रभात, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. अर्चना पांडे, डॉ. अनुराग, डॉ. नवीन कुमार पाठक और डॉ. प्रिय रंजन शामिल थे। कार्यक्रम ने छात्राओं को सांस्कृतिक रूप से प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।










