जिले में डुमरांव महाराज चंद्रविजय सिंह के निधन पर शोक की लहर, समाज-शिक्षा जगत ने व्यक्त की संवेदना
बक्सर। डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह के आकस्मिक निधन पर महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह सहित महाविद्यालय परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाराज चंद्रविजय सिंह का निधन समाज एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि महाराज चंद्रविजय सिंह सदैव शिक्षा, संस्कृति एवं लोककल्याणकारी कार्यों में रुचि रखते थे। वे सामाजिक समरसता तथा परंपरा और आधुनिकता के संतुलन के प्रबल पक्षधर थे। उनके व्यक्तित्व और योगदान को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा। महाविद्यालय परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। शोक संवेदना प्रकट करने वाले में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. सुजित कुमार यादव, डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ .राकेश तिवारी, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. स्वेत प्रकाश, डाॅ. विभा श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डाॅ. अशोक कुमार यादव, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. विकास राना, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. शैकत देवनाथ, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, चिन्मय प्रकाश झा, शैलेन्द्र कुमार पाठक, शिवम भारद्वाज, राजीव रंजन, अमित कुमार मिश्रा, टुनटुन मिश्रा, सुनिल कुमार, अनिल कुमार, नौशाद आलम, संतोष कुमार, सुमित कुमार पाठक सहित अन्य थे।
चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने जताया दुख कहा अपूर्णीय क्षति हुई है:-
वही चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद व सचिव दौलत चंद्रगुप्त ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के आन-बान-शान महाराजा चंद्रविजय सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे पूरा जिला गहरे शोक में डूब गया है। महाराजा चंद्रविजय सिंह लायंस क्लब, रेडक्रॉस और अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे और अपने समाज तथा जिले की सेवा में सक्रिय योगदान दिया। बक्सर चैम्बर ऑफ कॉमर्स उनकी स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुःखद समय में उनके परिवार को साहस और धैर्य की शक्ति मिले। महाराजा चंद्रविजय सिंह की सामाजिक सेवा और योगदान सदैव याद किए जाएंगे।
जन सुराज पार्टी शाहाबाद प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने भी जताया दुख:-
वही जन सुराज पार्टी के शाहाबाद प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने बताया कि डुमरांव महाराज चंद्र विजय सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके द्वारा किया गया कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा। ऊँ शांति। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शाहाबाद के युवा प्रभारी बजरंगी मिश्रा, मणिशंकर पांडे, श्रीमान राय, आनंद मिश्रा आदि अनेक रूप शामिल रहे।










