बड़ी खबर
कायस्थ समाज ने सुमन श्रीवास्तव का प्रदेश संयोजक और जिलाध्यक्ष पद पर पुनः स्वागत किया
बक्सर। कायस्थ समाज ने सुमन कुमार श्रीवास्तव को पुनः कायस्थ परिवार का प्रदेश संयोजक और भाजपा अधिवक्ता मंच का जिलाध्यक्ष बनने पर अंगवस्त्र एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया। उनके पुनः मनोनीत होने से समाज में खुशी का माहौल बना। सुमन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि वह समाज के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे और लोगों को एकजुट होकर अपने सम्मान की रक्षा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के लोगों में मुख्य रूप से रामेश्वर प्रसाद वर्मा, पी.सी. मेहता, राजेश सिन्हा, वैदेही श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, अनील कुमार श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, रामकृपाल श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिन्हा, प्रिंस कुमार श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा उपस्थित रहे और उन्होंने सुमन श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।










