धार्मिक
सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस में नवरात्रि पर्व पर नवदुुर्गा मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बक्सर। सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में शुक्रवार को आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मंचन किया गया साथ हीं वाटिका वर्ग के अरुण, उदय और प्रभात की नन्ही कन्याओं का नव दुर्गा के बाल स्वरूप का भी आचार्य दीदी जी के साथ आमंत्रित अभिभावकों ने भी पूजन की। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नवरात्रि के इस पावन पर्व पे गरबा, घूमर, भाषण, मां जगदंबा के जागरण गीतों पर नृत्य व गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सभी को नवरात्र की शुभकामना देते हुए कहा कि नवरात्र का समय देवी के पूजन कर शक्ति वर्धन व संचय करने का है। जिसके लिए दृढ़ निश्चय परम आवश्यक है। छात्र छात्राओं व शिक्षकों में नवरात्र के इस आयोजन पर अत्यंत उत्साह और श्रद्धा पाया गया।










