बाल कलाकार आर्यन बाबू ने बागेश्वर धाम में भजनों से मोहा मन
बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के आर.डीपी पब्लिक स्कूल के छात्र व भोजपुरी के मशहूर बाल कलाकार आर्यन बाबू ने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में नवरात्रि के तीन दिवसीय कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के सानिध्य में उन्होंने अपने गीतों “बाबा के भविष्यवाणी”, “चमत्कार लागे निमिया के दाढ़ी”, “मैया भारत का बच्चा”, “जय-जय श्रीराम बोलेगा” आदि गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजनकर्ता अजय राय ने बताया कि नवरात्रि में शास्त्री जी महाराज नौ दिन के व्रत में रहते हैं और दोपहर 1 से 3 बजे तक कथा करते हैं, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसी बीच आर्यन बाबू को विशेष रूप से बुलाया गया था। महाराज जी ने आर्यन बाबू की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वह बिहार के सुप्रसिद्ध बाल कलाकार हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल है। साथ ही क्षेत्रवासियों ने भी आर्यन बाबू को बधाई दी। बधाई देने वालों में बक्सर सदर विधायक मुन्ना तिवारी, मिथिलेश पांडे, नंदकुमार तिवारी, धीरज कुशवाहा, राजू पाठक, सुरेंद्र सिंह, रवि सिंह, विकास पांडे, डिंपल जी, आनंद मोहन, राकेश कुमार, सौरभ पाठक, नेहा पाठक, वेद तिवारी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।










