डॉ. रमेश कुमार को एन.एस.एस. सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, प्राचार्या का जन्मदिन मनाया
डुमराँव। गुरूवार को डी. के.कॉलेज, डुमराँव के लिए बहुत ही गौरव का दिन था। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के शुभ अवसर पर डी.के. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना 2025 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने उन्हें बधाई दी और महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के लिए यह दिन इसलिए भी खास रहा कि प्रचार्या प्रो.वीणा कुमारी का आज जन्मदिन को भी शिक्षक एंव शिक्षकेत्तर कर्मी बड़े ही धूमधाम से मनाये। महाविद्यालय में गुरूवार को जीविका दीदियों द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। अनुमंडल के सभी क्षेत्रों से आये महिलाओं और बच्चीयों ने इस रोजगार मेला का लाभ उठाया। इस अवसर पूर्व प्रचार्य डॉ. राजू मोची, डॉ. उषा रानी, डॉ. विनोद कुमार सिंह (सीनेट सदस्य) डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, डॉ. राम सुभग सिंह डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अब्दुल कैश, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. फैज़ल, डॉ. सन्ध्या कुमारी, डॉ. जयोत्सना कुमारी, डॉ. रणधीर कुमार सिंह, डॉ. रोहिला फिरदौस, डॉ. जमिल अख्तर डॉ. पूनम मौर्या तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों में रेवती रमण मिश्रा, मनोज कुमार अजित कुमार सिंह, सिंह, अर्चना सिन्हा, अभिमन्यु सिंह, श्रीभगवान राय, आशीष कुमार ओझा, विकास कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी।










