प्रहलाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत आख्यान कार्यक्रम
बक्सर। प्रहलाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तियरा के सभागार में गुरूवार को हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत एक आख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.एड प्रथम वर्ष, सी.एड द्वितीय वर्ष एवं डी.एल.एड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। हिन्दी हमारी संस्कृति का आधार स्तम्भ है’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षुओं तमन्ना, काजल, मनीष, रुमन, इजहार आलम और अमिता बच्चन ने हिन्दी को राष्ट्र की पहचान बताते हुए इसे और समृद्ध बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक शतीश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, दीनानाथ यादव, सुनील कुमार यादव, करण सिंह यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ. पंकज कुमार त्रिपाठी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वेणुधर प्रधान ने की जबकि मंच संचालन जितेन्द्र बहादुर ने किया।










