राजनीति
2025 के चुनाव में भ्रष्ट नेताओं की राजनीति का अंत होगा – रवि उज्जवल कुशवाहा
डुमराँव। डुमरांव में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान रवि उज्जवल कुशवाहा ने कहा कि 2025 के चुनाव में बिहार में भ्रष्ट नेताओं की राजनीतिक समाप्ति की शुरुआत होगी। उन्होंने दावा किया कि जीतने वाले दलाल टाइप के नेता, चाहे किसी भी दल के हों, इस चुनाव में अपनी राजनीतिक यात्रा का अंत देखेंगे। रवि उज्जवल कुशवाहा ने डुमरांव विधानसभा की जनता से अपील करते हुए कहा कि वोट देने से पहले उम्मीदवार से लिखित एग्रीमेंट या स्टाप पेपर पर गारंटी लेना आवश्यक है, ताकि जनता अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके। इस अवसर पर बीरेन्द्र कुशवाहा, विश्वनाथ चौधरी, सुरेश राम, गुप्ता प्रसाद, गोविंद शर्मा और दीपक कुमार सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित थे। रवि उज्जवल कुशवाहा का यह संदेश आम जनता के बीच उत्साह और नए राजनीतिक विकल्प की उम्मीद जगाने वाला माना जा रहा है।










