धार्मिक
पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जोर
बक्सर। पुलिस अधीक्षक बक्सर ने बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर बन रहे पूजा पंडालों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, विद्युत तारों की स्थिति तथा भीड़-प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। एसपी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार ही पंडाल निर्माण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेपरि है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी भी मौजूद रहे और समितियों को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।










