BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

अधिवक्ताओं को सशक्तीकरण हेतु एनडीए सरकार का तोहफा – सुमन श्रीवास्तव

बक्सर। सिविल कोर्ट बक्सर के बार भवन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव और संचालन शशी भूषण राय ने किया। बैठक में एनडीए सरकार द्वारा बिहार के अधिवक्ताओं के सशक्तीकरण एवं कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं, जिसे अधिवक्ताओं ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। सरकार ने नए अधिवक्ताओं को 5,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड देने की घोषणा की है, जो 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होकर तीन वर्षों तक जारी रहेगी। इसका भुगतान बिहार राज्य बार काउंसिल के माध्यम से किया जाएगा। अधिवक्ता संघों के विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य के अधिवक्ता संघों को ई-लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने, बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को 30 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि देने तथा आयकर दायरे से नीचे आय वाले अधिवक्ताओं को मुख्य चिकित्सा सहायता कोष के तहत चिकित्सा सहयोग प्रदान करने की भी घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त महिला अधिवक्ताओं के लिए पिंक टॉयलेट (महिला शौचालय) की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना भी घोषित की गई। भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के अधिवक्ताओं ने इस ऐतिहासिक फैसले पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चैधरी और प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय को बधाई दी। इस बैठक में अधिवक्ताओं ने सरकार की योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया और भविष्य में इसका भरपूर लाभ उठाने की इच्छा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!