BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

कॉम्बैट एसोसियेशन ऑफ बिहार ने नेशनल चैंपियनशिप में चमके रेसलरों को किया सम्मानित

डुमराँव। नगर के संत जॉन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सभागार में पिछले दिनों गोरखपुर में आयोजित सेकेंड कॉम्बैट नेशनल चैंपियनशिप 2025 में परचम लहराने वाले राज्य के चैंपियन रेसलरों को कॉम्बैट एसोसियेशन ऑफ बिहार द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह तथा संचालन प्रदेश सचिव अरुण सिंह पहलवान ने किया। कार्यक्रम में बिहार के तरफ से नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले दर्जनों प्रतिभागियों को डॉ. रमेश सिंह व अरुण सिंह पहलवान द्वारा अंग वस्त्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही भविष्य में और बेहतर करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह ने कहा की आज के बच्चे कल के सुनहले भारत के भविष्य हैं। जहां सरकार की सोच के अनुरूप बिहार के बेटों के साथ कदम से कदम मिलाकर बेटियों ने नेशनल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। वहीं प्रख्यात पहलवाल अरुण सिंह पहलवान ने प्रतिभागियों को रेसलिंग की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा की अब बिहार के बच्चे रेसलिंग के क्षेत्र में पूरे देश में नया आयाम स्थापित करेंगे। इस मौके पर विशेष रूप से नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने वाले आरा में पोस्टमास्टर के रूप में कार्यरत स्व. रामदरश सिंह व्यायामशाला के पहलवान रहे मुंजी पासवान तथा कोच धीरज सिंह चैहान को मोमेंटो देकर तथा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अन्य प्रतिभागियों में सृष्टि सिंह चैहान गोल्ड, राधिका कुमारी गोल्ड, प्रियंका कुमारी गोल्ड, पायल कुमारी गोल्ड, भारती कुमारी गोल्ड, स्मिता कुमारी गोल्ड, धनवंती कुमारी गोल्ड, राधा कुमारी गोल्ड, साध्वी कुमारी गोल्ड, गौरी कुमारी गोल्ड, अमित राज दुबे सिल्वर, रोहित कुमार पाण्डेय सिल्वर, रंजीत कुमार सिल्वर, अरविंद कुमार सिल्वर, आरती कुमारी ब्रॉन्ज सहित अन्य शामिल हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह, शिक्षक रविशंकर सिंह, उपेंद्र तिवारी, राकेश सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!