डॉ. दिलशाद आलम को रोटरी अंतर्राष्ट्रीय फाउंडेशन सिंपोजियम में सम्मान
बक्सर। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय जोन-6 के फाउंडेशन सिंपोजियम में प्रीप होल्गर नइक, रोटरी इंटरनेशनल ट्रस्टी चेयर ने डॉ. दिलशाद आलम, रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष को विशेष रूप से रिकॉग्नाइज किया। समारोह में रोटरी गवर्नर 3250 नम्रता नाथ, पूर्व गवर्नर बिपिन सचान, संजीव ठाकुर, एस. पी. बगड़िया, अनु नारंग सहित सभी दानदाताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के सचिव सुभाशीष चटर्जी थे और यह भव्य समारोह सिलीगुड़ी के होटल मैरियट में आयोजित किया गया। होल्गर नइक ने कहा कि रोटरी निस्वार्थ सेवा के लिए जानी जाती है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती भारत के बिहार, यूपी, सिक्किम, बंगाल और असम को रोटरी से विशेष लाभ मिलता है। कार्यक्रम में नेपाल, भूटान, जर्मनी और भारत के राष्ट्रगान से शुरुआत की गई। उड़ीसा और नेपाल के पारंपरिक फोक डांस की प्रस्तुति ने समारोह को और आकर्षक बनाया। मेजर डॉनर पॉल हरीश सोसाइटी एवं अन्य बेनफेकरों को भी विशेष मान्यता और सम्मान दिया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि बक्सर जिले में रोटरी अपनी पकड़ और मजबूत बना रहा है, ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कार्यों को और बेहतर किया जा सके। समारोह में बड़ी संख्या में रोटरी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. सी. एम. सिंह, दीपक अग्रवाल, सचिव साहिल, मनोज वर्मा, राजेश केसरी, गोपाल केसरी, आशीष, सुनिल मीना, सौरभ तिवारी, निर्मल कुमार सिंह, ज्योति, संजय सर्राफ, राजेश गोयल, प्रभुनाथ, प्रदीप जायसवाल, कृष्णानंद सिंह टुन्नु, सतेंद्र कुमार सिंह, राहुल, सुजीत गुप्ता, राजेश कुमार केसरी और रियासत अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










