स्वर्गीय भोला प्रसाद शास्त्री की 111वीं जयंती समारोह, डॉ. मनोज पांडे ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बक्सर। जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला प्रसाद शास्त्री जी की 111वीं जयंती के अवसर पर शास्त्री जी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर बक्सर जिला कांग्रेस कमिटीडॉ मनोज पांडे के अध्यक्षता में मनाई गई। उक्त जयंती के अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. पांडे ने कहा कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी का बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्यकाल के बाद भी न गरीबों से दूर रहे ना झोपड़पट्टी से दूर रहे नहीं उनमें कभी अहंकार की बू तक नही आई गरीबों को अपना मानने में कभी भी परहेज नहीं करते थे। डॉ पांडे ने कहा कि उनका रहन और सहन बेहद ही सामान्य तरीके से प्राकृतिक संरचना में रहने में आनंद मिलता था एवं रहते थे। डॉ पांडे ने कहा कि उनके किए गए कार्यों पर चलना अगर हम सभी सीख गए तो आने वाली पीढ़ी को बर्बादी से बचा सकते हैं। उक्त सर पर कांग्रेस की बक्सर नगर के अध्यक्षा रूनी वर्मा, कुमकुम देवी, भोला ओझा, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे और पप्पू दुबे, जय राम, राम, माया देवी, सुशीला देवी, बब्बन तुरहा, अजय यादव, उषा देवी, भैरवनाथ वर्मा, नीरज सिंह, संजय दुबे, महेंद्र चैबे, अजय यादव सहित लोगों ने पुष्प अर्पित कर याद कर उनके व्यक्तित्व पर अपना विचार रखा। कार्यक्रम का विधिवत संचालन संजय कुमार पांडे ने किया। अंत में सभी ने 2 मिनट का मन रखकर हिंदुस्तान एवं दैनिक जागरण सहित कई समाचार पत्रों में अपना योगदान देने वाले ईमानदार स्तंभ पत्रकार अशोक ओझा के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।
डॉ पांडे ने कहा कि दशक साल पहले मेरे साथ मेरे प्रेस पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में योगदान देना यादगार पर बराबर उनका सताता रहेगा। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि कई वर्षों तक साथ रहने का मौका मिला। कभी ना अहंकार था ना कभी घमंड बराबर हंस के बोलना और इज्जत मान सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करना उनकी सरलता का परिचय था।










