BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

युवा मतदाता भाग्य विधाता बक्सर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

बक्सर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफल और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत शनिवार को एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर में विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनता को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति प्रेरित करना था। विद्यालय परिसर में निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मतदाता शपथ लेकर आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, (स्वीप) आइकॉन और अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा छात्रों को लोकतंत्र में मत की शक्ति और जिम्मेदारी का महत्व समझाया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन दिवस पर अवश्य मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम ने युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त रूप से उत्पन्न किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!