BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
राजनीति

बिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी का गठन, दिनेश कुमार जायसवाल भारी बहुमत से कोषाध्यक्ष निर्वाचित

बक्सर। राजभवन, पटना में बिहार रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक महामहिम राज्यपाल रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद पदाधिकारियों के चुनाव कराए गए, जिसमें डॉ. बी.बी. सिन्हा चेयरमैन, उदयशंकर सिंह वाइस चेयरमैन और बक्सर के समाजसेवी दिनेश कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। श्री जायसवाल ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कराई। वे वर्ष 2009 से समिति के सक्रिय सदस्य हैं तथा 2016 में भी प्रदेश रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष रहे चुके हैं। पुनः इस पद पर निर्वाचित होना उनकी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव का प्रतीक माना जा रहा है। चुनाव परिणाम में विजेताओं को जहाँ 28 मत मिले, वहीं प्रतिद्वंद्वियों को मात्र 5-6 मत प्राप्त हुए। यह जीत बिहार रेडक्रॉस की कार्यप्रणाली और जनसेवा के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है। वहीं पाहवा बेंच के सदस्य दिनेश कुमार जयसवाल को बिहार प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी का कोषाध्यक्ष चुने जाने पर अध्यक्ष राजर्षि राय ने अंगवस्त्र व पुष्पमाला से सम्मानित किया। सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गौरव की बात बताया। चैसा प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजा रमण पांडे का जन्मदिन भी पाहवा बेंच ने सम्मानित कर मनाया। सभी ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और परमार्थमय जीवन की कामना की। वहीं कार्यक्रम में पाहवा बेंच के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, धनु लाल कवि प्रेमातुर, ई राम प्रसन्न द्विवेदी, ब्यूरो चीफ जितेंद्र मिश्र, जन स्वराज के शाहाबाद युवा प्रभारी बजरंगी मिश्रा, रामजतन सिंह यादव, सुधीर चैबे, जन वितरण प्रणाली के जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा चैबे, बजरंगी मिश्रा, धनजी पांडे, शिवाकांत मिश्रा, भृगुनाथ तिवारी, बक्सर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ0 श्रवण तिवारी, अमरनाथ ओझा, गुप्तेश्वर चैबे, जगदीश मिश्रा, राजा पाहवा, संजय त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय, मंडल एवं अन्य लोग भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!