युवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिराज सिंह
बक्सर (एसएनबी)। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित समागम में मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समय की माँग है कि सनातनी युवा रोजी रोजगार के साथ धर्म के लिए काम करें और बहन बेटियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए समाज को एकजुट करें क्योंकि युवा शक्ति ही इस विचारधारा को सफल बना सकती है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह बक्सर के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन ने बक्सर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा शक्ति हमें समर्थन दे तो विकास की गति रुकने नहीं देंगे, बक्सर इस बार नया इतिहास लिखेगा। कार्यक्रम को भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने सम्बोधित किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र ने युवा मोर्चा बक्सर से डटकर कार्य करने की सलाह दी ताकि पूरे बक्सर से महागठबंधन को उखाड़ फेंका जा सके। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पांडे ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय, युवा के उपाध्यक्ष जितेंद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा, प्रदेश मंत्री सन्तोष रंजन राय, रूपेश दुबे, राहुल सिंह, अमित पाण्डेय, अक्षय ओझा, सूर्यभान, शिवम, सत्येंद्र, नीकु, मधु, अर्जुन, मनीष, सोनु, विपुल, आदित्य, पीयूष, राजा निषाद सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











