मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग सह प्रयोगशाला का उद्घाटन एवं अभिनन्दन समारोह धूमधाम से मनाया गया
डुमराँव (एसएनबी)। शुक्रवार को डी.के. कॉलेज, डुमरांव महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के नवीकृत प्रयोगशाला का उद्घाटन नव नियुक्त प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी के द्वारा किया गया। साथ ही इस विभाग के शिक्षकों के द्वारा नव नियुक्त प्रचार्या के लिए अभिनन्दन समारोह रखा गया। जिसका शुभारम्भ विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता कुमारी द्वारा प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी को माला पहनाकर किया गया साथ ही उन्हें पुष्प गुच्छ व शॉल देकर सम्मानित किया गया मंच का संचालन डॉ. मनोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इन्होंने प्रचार्या को भगवान श्री राम की पेंटिंग व स्वंय रचित अभिनन्दन पत्र से सम्मानित करते हुए इसका पाठ किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हरेराम सिंह, डॉ. अंजू कुमारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रचार्य डॉ. राजू मोची के कार्यों की सराहना वर्तमान प्रचार्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षको में पूर्व प्राचार्य डाॅ. राजू मोची, डाॅ. उषा रानी, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डाॅ. पूनम मौर्या, डाॅ. रविरंजन पाण्डेय, अजित कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉ. जमिल अख्तर, डॉ. फैज़ल खान, डॉ. जयोत्सना डॉ सन्ध्या कुमारी, डॉ. रणधीर कुमार, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, अर्चना कुमारी, राहुल कुमार सिंह, आशिष कुमार ओझा, रेवती रमण मिश्रा आदि मौजूद रहे।










