राजनीति
महिलाओं के बीच चला मतदाता जागरूकता अभियान, दिया गया संदेश – “पहले मतदान, फिर जलपान”
डुमराँव। विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। नगर के जंगल बाजार स्थित चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर अजय राय के नेतृत्व में युवाओं ने महिलाओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अजय राय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अपील की कि आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान करें और “पहले मतदान, फिर जलपान” के संदेश को आत्मसात करें। युवाओं ने नारे लगाकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस बार डुमरांव की महिलाएं अपनी जागरूकता से लोकतंत्र को मजबूती देंगी। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं और युवा अपने स्तर से मतदाता जागरूकता बढ़ाने में जुटे हैं।










