राजपुर सुरक्षित सीट पर फिर आमने-सामने विश्वनाथ राम और संतोष निराला, एनडीए – महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर
राजपुर। बक्सर जिले में स्थित राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र जिसमें इटाढ़ी ब्लॉक भी शामिल हैं। साथ ही जिले के डुमरांव ब्लॉक के कुछ पंचायतें भी इसमें आती हैं। यह क्षेत्र मुख्यतः समतल और उपजाऊ मैदानी भागों वाला है, जो कृषि के लिए अनुकूल है। 2011 की जनगणना के अनुसार, राजपुर ब्लॉक की कुल जनसंख्या 75,213 थी, जिसमें लिंगानुपात 1,000 पुरुषों पर 915 महिलाएं था। साक्षरता दर 75.99 प्रतिशत थी, जिसमें पुरुषों की साक्षरता 85.89 प्रतिशत और महिलाओं की 65.16 प्रतिशत थी। वहीं, इटाढ़ी ब्लॉक की जनसंख्या 1,70,629 थी, जिसमें लिंगानुपात 1,000 पुरुषों पर 937 महिलाएं और साक्षरता दर 68.77 प्रतिशत जिसमें पुरुष 79.65 प्रतिशत और महिलाएं 57.14 प्रतिशत साक्षर हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण वर्ग की बहुलता अधिक है। वही अनुसूचित जाति के लिए यह आरक्षित है और इसकी स्थापना 1977 में हुई थी। यह बक्सर लोकसभा सीट के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में 3,24,038 पंजीकृत मतदाता थे, जो 2024 के लोकसभा चुनाव तक बढ़कर 3,40,961 हो गए। 2020 में यहां अनुसूचित जाति के मतदाताओं की हिस्सेदारी 18.9 प्रतिशत थी, जबकि मुस्लिम मतदाता 5.4 प्रतिशत थे। यह क्षेत्र पूर्णतः ग्रामीण है, शहरी मतदाता बिल्कुल नहीं हैं। लोकसभा में मतदान प्रतिशत 57.02 प्रतिशत था।
क्षेत्र परिदृश्य –
1977 से अब तक इस क्षेत्र में 11 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, और मतदाताओं ने किसी भी पार्टी को यह क्षेत्र अपनी मजबूत पकड़ मानने का मौका नहीं दिया. 2005 से शुरू होकर जनता दल (यूनाइटेड) ने इस सीट पर लगातार चार बार जीत दर्ज की। भाजपा और कांग्रेस ने इसे दो-दो बार जीता, जबकि जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और बहुजन समाज पार्टी ने एक-एक बार जीत हासिल की। 2020 में कांग्रेस के विश्वनाथ राम ने जेडीयू के पूर्व विधायक संतोष कुमार निराला को 21,204 वोटों से हराया। यह जीत कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि पार्टी ने 1980 के बाद पहली बार इस सीट पर विजय पाई। कांग्रेस महागठबंधन की ओर से एक बार फिर विश्वनाथ राम इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सत्ताधारी एनडीए को इस बार पुनः जेडीयू के संतोष निराला भी मैदान में हैं। जिन्होंने 2010 और 2015 में जीत दर्ज की थी। उन्हें 2020 में भारी पराजय का सामना करना पड़ा। इस बार भी इस सुरक्षित सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। 202 राजपुर सुरक्षित सीट के लिए निर्वाचन आयोग के तरफ से 421 मतदान केन्द्र पीएसएल मतदान केन्द्र भवन 249 पुरूष मतदताओं की संख्या बनाए गए। है। जारी आंकड़ों के अनुसार विधानसभा में पुरूष मतदताओं की संख्या 175471 महिला मतदताओं की संख्या 159918 दो तृतीय लिंग पूर्व मतदताओं की संख्या 335391 यहां लिंग अनुपात 911 ईपी रेसियों 58.4, 18 से 19 वर्ष के मतदताओं की संख्या 6952, 85 से अधिक आयु वर्ग के मतदाता 1580 है जो इस बार विधानसभा में अपनी निर्णायक भूमिका निभाने वाले है।










