बक्सर। भारत रत्न ठाकुर जी की 102वीं जयंती समारोह बक्सर के वृंदावन वाटिका में मनाई गई। समारोह का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में संदेश के विधायक राधा चरण सेठ एवं डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मनीष वर्मा ने कहा कि गुदड़ी के लाल ठाकुर जी बेजुबानों की जुबान थे। विकास की मुख्यधारा से विमुख हुए लोगों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना ही उनका उद्देश्य था। ऐसे जननायक को मेरा शत-शत नमन। संदेश विधायक राधा चरण सेठ ने कहा कि जननायक ठाकुर जी धारा के विपरीत राजनीति की उपज थे। वहीं डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि जननायक आज की राजनीति के आदर्श हैं और हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की चाहे कोई भी पार्टी या संगठन हो, सभी उनके आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों के इर्द-गिर्द ही घूमते है। इस जयंती समारोह में जिला बीस सूत्री सदस्य संजय सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता संतोष चैधरी, पार्टी के धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, हीरालाल निषाद, राजेश कुशवाहा, रोहित ओझा, अभिषेक पटेल, संजय सिंह मझरिया, अजय चंद्रा लोधी, दिनेश सिंह, दुर्गावती देवी, सत्यप्रकाश तिवारी, रमेश पासवान, जयप्रकाश चैधरी, भोला यादव, संदीप पंकज, निर्मल चैधरी, मंटू उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह, उत्तम तिवारी, विजय कुशवाहा, संदीप ठाकुर, कमलेश गुप्ता, नित्यानंद द्विवेदी एवं बृजेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।










