भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में वर्षा पांडेय सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
बक्सर। भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित अटल सभागार में रविवार को भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक सह सम्मान समारोह का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश राजू ने की। इस अवसर पर संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महासचिव भीखूभाई दलसाणिया जी तथा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने प्रदेश भर से आए क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश महिला संयोजिका वर्षा पांडेय को नागेंद्रनाथ त्रिपाठी के कर कमलों से अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के उपरांत वर्षा पांडेय ने कहा कि “खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का उद्देश्य है कि बिहार की प्रतिभाओं को सही मंच मिले और हर खिलाड़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और इसे प्रदेश में खेल प्रकोष्ठ की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखा गया।










