राजनीति
बक्सर में उपेन्द्र कुशवाहा ने किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशियों को दिया विजयी विकल्प का आशीर्वाद
बक्सर। जिले के 200 बक्सर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे एनडीए भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्र के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया जा रहा है। उनके द्वारा सारीमपुर, बोक्सा एवं चौसा में जन संवाद किया गया। वही चैसा में आयोजित एक जन सभा हुई। जिसमें मुख्य उपस्थित रालोमा नेता उपेन्द्र कुशवाहा की रही। उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा चौसा से बक्सर एवं राजपुर विधानसभा में कुशवाहा समाज को एकजुट करते हुए कहा कि आप सभी अपना एक-एक प्रबल्य वोट जदयू के संतोष कुमार निराला एवं भाजपा के आनंद मिश्र को दीजिए ताकि एनडीए की जीत सुनिश्चित हो सके। वही उनके द्वारा सभी एनडीए प्रत्याशियों को माला पहनाकर विजयी का आशीर्वाद भी दिया गया।










