राजनीति
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व मुखिया विभोर द्विवेदी को भाजपा की सदस्यता
बक्सर (एसएनबी)। बक्सर में युवा शंखनाद कार्यक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा पूर्व मुखिया विभोर द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता लेने के बाद श्री द्विवेदी ने कहा कि मै इसके लिए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, युवा जिलाध्यक्ष भाई अविनाश पाण्डेय को विशेष तौर पर आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र की सेवा करूंगा।










