ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में 6ठा वार्षिक खेलकूद समारोह हुआ जोरदार उद्घाटन
बक्सर। ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में 6ठे वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मोंटेसरी वर्ग के बच्चों के आकर्षक फ्लैग मार्च से हुई, जबकि विद्यालय प्रबंधक धीरज पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया। प्रबंधक धीरज पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इससे शारीरिक सुदृढ़ता के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पहले दिन मोंटेसरी वर्ग में अल्फाबेट गेम, स्वीट रेस और मैथ्स रेस आयोजित हुई। कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों ने मैथ्स रेस, दौड़ और टग ऑफ वॉर में भाग लिया। सीनियर वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें गंगा हाउस (बालिका) और लिली हाउस (बालक) विजेता रहे। कार्यक्रम में कामिनी, अर्चना, जागृति, अंजु, पवन, अंजली, निशि, संजना, उमेश, भूपेंद्र, मुस्कान, सिंधु, राम कुमार दुबे, सुष्मिता, रजनीश, राहुल, राहुल जायसवाल, सनोज, काजोल, अंकित सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन उप प्रमुख धर्मेंद्र पांडेय ने किया।










