बड़ी खबर
राजेश कुमार सिंह की 46वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
बक्सर। शुक्रवार को रानी कोठी, बक्सर में कुंवर कमलेश सिंह के छोटे भाई स्वर्गीय राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू की 46वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर बड़े भाई कमलेश सिंह, डॉ. उमाशंकर पांडे, डॉ. मनोज पांडे, पंकज उपाध्याय, बक्सरी जी, कामेश्वर पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।










