बड़ी खबर
मां सावित्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बक्सर। मंगलवार को ग्राम पंचायत बरूना के बिठलपुर गांव स्थित मां सावित्री कोचिंग सेंटर में मां सावित्री की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मां सावित्री को याद करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरूना के भावी मुखिया प्रत्याशी इंजीनियर राम कुमार, फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर संजय यादव, शिक्षक लालबाबू यादव, कृष्णा यादव तथा अतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोचिंग सेंटर के सभी छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया और मां सावित्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।










