बड़ी खबर
स्वर्गीय चंदन चौबे की तृतीय पुण्यतिथि पर पाहवा बेंच में श्रद्धांजलि सभा
बक्सर। पाहवा बेंच के सम्मानित सदस्य जाने माने छायाकार स्वर्गीय चंदन चौबे उर्फ पिंटू चौबे की तृतीय पुण्यतिथि पर पाहवा बेंच में राजर्षी राय अध्यक्ष की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन रख कर उनको याद किया गया उनके कार्यों को याद कर उनके पद चिन्हों चलने का संकल्प लिया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों में पाहवा बेच के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, धनु लाल कवि प्रेमातुर, जनसुराज के शाहाबाद प्रभारी बजरंग मिश्रा, राजा पांडे, सुधीर चौबे, धन जी पांडे, भृगुनाथ तिवारी, दिनेश जायसवाल, संजय त्रिपाठी, रामप्रसाद द्विवेदी, प्रभु लाल, मंडल, वीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र मिश्रा आदि लोग थे।










