ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में स्व. गंगा दयाल मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
बक्सर। ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल, चुरामनपुर में विद्यालय बोर्ड के अस्थायी सदस्य स्वर्गीय गंगा दयाल मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर एक भावपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय मिश्रा के पर्यावरण-प्रेमी विचारों एवं समाज के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच को समर्पित रहा। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय ने स्वर्गीय मिश्रा के व्यक्तित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मानना था कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्हीं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विद्यालय परिवार ने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर कामिनी, अर्चना, जागृति, स्नेहा, अंजु, अंजली, संजना, पूजा, निशि, मुस्कान, श्लोक, रजनीश, राम कुमार दुबे, राहुल जायसवाल, मनोज सिन्हा, भूपेन्द्र, ऋषव, सिंधु, सुष्मिता, काजल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया।










