बड़ी खबर
बक्सर में मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण
बक्सर। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान प्रक्रिया को सहज एवं सफल बनाने हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम हैण्डस-ऑन ट्रेनिंग, मॉक पोल, ईएसएमएस, विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि, मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों सहित निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दिया गया।










