बड़ी खबर
सभी विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों और बूथ एजेंटों के लिए प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण बैठक संपन्न

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों बक्सर (200), डुमरांव (201), राजपुर (202) और ब्रह्मपुर (203) के सामान्य एवं व्यय पर्यवेक्षकों की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों एवं बूथ एजेंटों के लिए प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, व्यय निगरानी, नामांकन, मतदान और मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता भी बैठक में मौजूद रहे। प्रेक्षकगणों ने सभी अभ्यर्थियों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया, जबकि उपस्थित अभ्यर्थियों एवं बूथ एजेंटों ने निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।










