BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बक्सर में योजनाओं का निरीक्षण किया, रामरेखा घाट के विकास पर दिया जोर

बक्सर। शुक्रवार को मंत्री, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार अरुण शंकर प्रसाद द्वारा बक्सर जिला में पर्यटन विभाग, बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा जिले में पर्यटन विकास हेतु विभाग द्वारा तैयार प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इस क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित रामरेखा घाट एक्सपीरियंस सेंटर, रेस्टोरेंट, संपर्क पथ सहित अन्य पर्यटकीय विकास योजनाओं का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के कार्यपालक अभियंता को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मंत्री द्वारा रामरेखा घाट पर नवनिर्मित लाईट एंड साउंड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही रामरेखा घाट के सौंदर्यीकरण एवं इसे एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विभागीय वास्तुविद से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बक्सर में पर्यटन के विकास को लेकर पूर्णतः संकल्पित है और इस दिशा में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!