दशहरा पर्व में बक्सर-डुमराँव में सुरक्षा कड़ी, व्यापक तैयारियां
बक्सर। दशहरा पर्व के अवसर पर बक्सर और डुमराँव अनुमंडल क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। बक्सर अनुमंडल में 100 स्टैटिक दंडाधिकारी, 13 गश्ती दल, 6 प्रभारी पदाधिकारी और 2 जोनल दंडाधिकारी तैनात होंगे, साथ ही 10 क्यूआरटी टीम भी मुस्तैद रहेंगी। डुमराँव अनुमंडल में 103 स्टैटिक दंडाधिकारी, 20 गश्ती दल, 3 प्रभारी पदाधिकारी और 6 क्यूआरटी टीम द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और आपत्तिजनक टिप्पणी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन उपायों से पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा श्रद्धालुओं और आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।










