BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

समावेशी शिक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, शिक्षकों को दिए गए विशेष मार्गदर्शन

डुमरांव। समावेशी शिक्षा के तहत आयोजित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय, डुमरांव में हुआ। प्रशिक्षण में डुमरांव प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए सामान्य शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की समय पर पहचान कर उनकी क्षमता के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना और विद्यालय में उनके ठहराव को सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षकों ने बताया कि समावेशी शिक्षा में बच्चों की प्रारंभिक पहचान और बौद्धिक स्तर का आकलन अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उपयुक्त शिक्षण रणनीति तैयार की जा सके। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण गतिविधियों, सहायक उपकरणों और व्यवहारिक तरीकों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि समावेशी शिक्षा हर बच्चे को समान अधिकार, अवसर और सम्मान देती है। राहुल कुमार ने दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने को सशक्त समाज की दिशा में जरूरी बताया। समूह कार्य के माध्यम से समावेशी शिक्षा, दिव्यांग की परिभाषा, यूडीआईडी कार्ड, प्रशस्त ऐप और समेकित शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!