BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बक्सर की हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल

बक्सर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर इस राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया, जिसका लाइव प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में किया गया। बक्सर समाहरणालय सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई लगभग 200 जीविका दीदियों ने भाग लेकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिले के सभी 11 प्रखंडों के 26 संकुल संघ एवं 1017 ग्राम संगठनों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें लगभग 60 हजार जीविका दीदियों ने भागीदारी की। आज बक्सर जिले की 49,368 जीविका दीदियों के खातों में कुल 49 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपये की राशि भेजी गई। अब तक जिले की कुल 2,28,274 जीविका दीदियों को 10,000 की किस्त प्राप्त हो चुकी है। योजना की पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को 90,818 सदस्यों, 3 अक्टूबर 2025 को 24,130, 6 अक्टूबर 2025 को 18,107, 28 नवंबर 2025 को 14,057 तथा 16 फरवरी 2026 को 49,368 सदस्यों को प्रदान की गई। प्राप्त राशि से महिलाओं ने पशुपालन, बकरी-पालन, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण, छोटी दुकान संचालन सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों की शुरुआत की है। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी साहिला, अपर समाहर्ता अरुण कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं। जिला पदाधिकारी ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए राशि के सदुपयोग पर बल दिया और अन्य महिलाओं को भी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से परिवार एवं समाज दोनों सुदृढ़ होते हैं, और जीविका दीदियाँ इसका सशक्त उदाहरण बन रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!