फगुआ के सुरों से गूंजा उधुरा राम जानकी मंदिर परिसर, फूलों की होली में झूमे लोग
डुमराँव। अनुमंडल के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत उधुरा राम जानकी मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न गांवों की टोलियों ने पारंपरिक फगुआ गायन के साथ होली मिलन समारोह को फाग और राग से सराबोर कर दिया। वर्षों पुरानी मिट रही गंवई संस्कृति व गायन कला को बचाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पारंपरिक फगुआ गायन के बाद सनातनी परंपरा के अनुसार फूलों से होली खेली गई। इस होली मिलन समारोह के आयोजनकर्ता समाजसेवी व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कुंवर थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शाहाबाद प्रभारी अशोक भट्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन व लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह शामिल रहे। वही मौके पर वरीय भाजपा नेता नवीन निश्चल चतुर्वेदी, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, शिक्षक उपेंद्र तिवारी, भाजपा नेता प्रिंस पीयूष, आशिष रंजन ठाकुर, संतोष मिश्रा, चंदन कुंवर सहित दर्जनों राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।










