BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में ग्रैंड एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रूप से सम्पन्न

बक्सर। फाउंडेशन स्कूल, बक्सर द्वारा आयोजित ग्रैंड एनुअल स्पोट्र्स मीट 2025 का दूसरा दिन जी.डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज के सहयोग से अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं चेयरमैन बक्सर मैडम कमरून निशा। विशिष्ट अतिथियों में बबन सिंह, डाॅ. श्रवण तिवारी (सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी), प्रकाश पांडेय, आयुष रंजन, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य एवं विद्यालय निदेशक प्रदीप कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। फाउंडेशन स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार त्रिगुण और डॉ. जे. आर. चैधरी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। परेड निरीक्षण, नृत्य प्रस्तुति, योग जागरूकता ड्रिल, सूर्य नमस्कार और ड्रिल डांस ने सभी का मन मोह लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, हर्डल रेस और रिले रेस आयोजित हुई। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंतिम परिणाम में टैगोर हाउस सर्वश्रेष्ठ, विवेकानंद हाउस उपविजेता और कलाम हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल केवल अकादमिक नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों ज्योति कुमारी, रजनी कुमारी, दीपक कुमार, राजीव रंजन पासवान, कृष्ण कुमार, मोहम्मद मुश्ताक, प्रजापति शिल्पा कुमारी सहित सभी स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!