हेरिटेज स्कूल में दिलीप पाठक मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट-2025 का दूसरा दिन उत्साह व रोमांच से भरपूर
बक्सर। हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के प्रांगण में “दिलीप पाठक मेमोरियल स्पोट्र्स मीट-2025” के दूसरे दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक, प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी, ब्यूरो चीफ जितेंद्र मिश्रा, डॉ. श्रवण तिवारी, अविनाश दत्त एवं विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। दूसरे दिन कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, वॉलीबॉल, गल्र्स कबड्डी, बैडमिंटन, स्लो साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर, सुई-धागा, स्पून मार्बल रेस सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता में दित्या, जानवी, रिया, पल्लवी, अनूप, आशुतोष, शिवम, अनमोल, आराध्या, ओम पटवा, आदित्य, राजसिंह, तनुज, मोहित, वंश, आरोही, अंश, दिव्या, आकांक्षा, पीयूष, शिवम् प्रशांत, प्रिंस, कृष्णा, राघव, अर्पिता, गीतांजलि, देवकुमार, अनामिका, वर्षा, निखत परवीन, रौनक, लक्ष्य, समृद्धि, शिवेश, सृजन, खुशी, संस्कृति, माही, साहिल, सोनू, सुरभि, भव्या, प्रदुम्न, ऋषभ, आयांश, प्रथम, विश्वजीत, शुभम, शौर्य, अश्विनी, आरुषि, अल्बिना, आयत, अच्युत, प्रांजल, विवस्वान, स्नेहांश सहित अनेक विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक एवं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने खेल भावना, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण पर जोर देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का दूसरा दिन रोमांचक, अनुशासित और प्रेरणादायक रहा।










