बड़ी खबर
डीएम, डीआईजी और एसपी के सतत निरीक्षण से शांतिपूर्ण रहा मतदान
बक्सर। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ0 विद्यानंद सिंह के द्वारा चुनाव आचार संहिता लागू होते ही मतदाता जागरूकता अभियान तेजी से चलाया गया जो कई रूपों में देखने को मिला। खुद जिलाधिकारी कई मोर्चे पर लोगों को जागरूक करते हुए दिखे। 06 नवम्बर की सुबह-सुबह मतदान करने से पूर्व उनका एक संदेश सोशल मीड़िया पर जारी हुआ जिसमें वे मतदाता मालिकों से अपील करते हुए देखे गए कि आप सभी ज्यादा-से-ज्यादा मात्रा में घर से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग करे। नतीजा भी दिखा कि 2020 के चुनाव में जिले के सभी विधानसभा में मत प्रतिशत लगभग 55 प्रतिशत के आस-पास रहा था परंतु इस वर्ष 2025 में यह प्रतिशत लगभग 60 प्रतिशत के आस-पास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हांलाकि अभी फाईनल आंकड़ा नहीं आया है बावजूद इसके भी लोग अपने मत का प्रयोग शाम 06 बजे करते हुए नजर आए। कही-कही कतारबद्व महिलाओं के लगने के चलते वोट समय को बढ़ाया भी गया। वही मतदान के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ0 विद्यानंद सिंह, शाहाबाद डीआईजी सत्यप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के द्वारा जिले के सभी विधानसभाओं में बूथ पर चल रहे मतदान को लेकर लगातार मुवैना किया गया। कुछ बूथों पर पहुंचकर वहां की स्थिति हो जानने का प्रयास किया गया।
कहते है जिलाधिकारी:-
जिलाधिकरी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राष्ट्रीय सहारा से वार्ता के दौरान बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है। सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया गया था जिसका नतीजा रहा कि जिले में मतदान प्रतिशत बेहतर रहा और लोगों को वोट डालनें में कोई असुविधा नहीं हुई।
कहते है शाहाबाद डीआईजी:-
डीआईजी सत्यप्रकाश ने राष्ट्रीय सहारा को बताया कि जिले में जो भी व्यवस्थाएं की गई है उसके अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रूप में सम्पन्न हुआ। पुलिसिंग की व्यवस्था अच्छी रही कही कोई अप्रिय सुचना नहीं मिली लोग शांति तरीके से मतदान किए।
कहते है पुलिस अधीक्षक:-
पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने राष्ट्रीय सहारा को बताया कि सभी बूथों पर पुरूष बल के साथ-साथ महिला बल को भी लगाया गया था ताकि महिलाओं को कोई असुविधा न हो। चुनाव में वोट प्रतिशत भी बढ़े है और चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न भी हुए है।











