प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की नई कमेटी ने अधिकारियों से की मुलाकात
बक्सर । शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, पटना जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, है। बक्सर जिला इकाई की पुनर्गठित कमेटी ने अपने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पाठक के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी से औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया, जिनमें उपाध्यक्ष भरत प्रसाद, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, संयुक्त सचिव रवींद्र सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी, प्रकाश पांडेय, कन्हैयालाल राय एवं बसंत सिन्हा शामिल हैं। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि नई ऊर्जा और सामूहिक प्रयासों से निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। चर्चा के दौरान आरटीआई से जुड़ी कठिनाइयों, आरटीआई नामांकन की लंबित राशि, आधार आईडी, टीसी काउंटर साइन, विद्यालय पंजीकरण, यूडीआईएसई पोर्टल में आने वाली तकनीकी दिक्कतें, तथा परिवहन व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मजबूती से अपना पक्ष रखा और अधिकारियों से उचित सहयोग की अपेक्षा जताई।










