पंचकोशी मेला 2025 को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बक्सर। आज यानी रविवार से प्रारंभ हो रहे सुप्रसिद्ध बक्सर पंचकोशी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसुविधाओं के मद्देनजर आज जिलाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर ने संयुक्त रूप से विभिन्न घाटों एवं प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, मेडिकल कैंप, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कहा कि पंचकोशी मेला को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।










