रोटरी सहेली सेंटर का 21वां स्थापना दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया
बक्सर। ऐतिहासिक 21वीं रोटरी सहेली सेंटर स्थापना दिवस समारोह डॉ. दिलशाद आलम की अध्यक्षता में अत्यंत शानदार और जोशपूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। अपने प्रेरक वक्तव्य में डॉ. दिलशाद ने रोटरी के 21वें वर्षगांठ को ऐतिहासिक व स्मरणीय बताते हुए कहा कि लड़कियाँ आज हर क्षेत्र सांस्कृतिक, शिक्षा, विज्ञान में लड़कों से किसी भी तरह कम नहीं हैं और नारी शक्ति का उत्कृष्ट परिचय दे रही हैं। कार्यक्रम में डांस और गायन के आकर्षक इवेंट्स ने दर्शकों का मन मोह लिया। रोटरी के प्रमुख सदस्यों में डायनामिक सचिव साहिल, वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप जायसवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल सिंह, रोटरी के भीष्म पितामह पीडीजी डॉ. सी. एम. सिंह, पूर्व आर.डी. दीपक अग्रवाल, रोटेरियन आशीष गुप्ता, सुनील, परशुराम, सौरभ तथा रोटरेक्ट साथी राहुल बाबू, प्रिंस बाबू और आशीष जायसवाल उपस्थित रहे। गुड्डू पाठक, ख्वाजा उमेश जी और शिवम् कश्यप ने शानदार गायन प्रस्तुत किया, वहीं डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. सी. एम. सिंह ने भी दमदार प्रस्तुति दी। रोटरी सहेली की प्रतिभाशाली लड़कियों ने प्रभावशाली अभिनय किया। प्रतिभागियों में पलक की प्रस्तुति विशेष रही, जबकि सांभवी सौम्या ने कम उम्र में बेहतरीन प्रतिभा दिखाई। अंकिता और पायल ने भी खूब तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार ने प्रस्तुत किया।










