बक्सर में तथागत हर्षवर्धन ने दाखिल किया नामांकन, जन सुराज समर्थकों का उमड़ा सैलाब
बक्सर। जन सुराज पार्टी के तरफ से बक्सर विधानसभा के लिए तथागत हर्षवर्धन के द्वारा जोरदार जुलूस के साथ पहले नगर में भ्रमण किया गया जिसके बाद नामांकन किया गया। नामांकन के बाद किला मैदान में एक जन सभा का आयोजन किया गया जिसमें जन सुराज से जुड़े तमाम कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को अपने सम्बोधन में तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि बक्सर सदर सीट को हमलोग जीतकर अपने पांच संकल्पों को बक्सर में स्थापित करेंगे और बक्सर के साथ-साथ बिहार के कई ऐसे सैकड़ों सीटों को जीतकर सरकार बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बक्सर एक धार्मिक नगरी है और इसके स्वरूप को बदल पाने में अब तक के जनप्रतिनिधि नाकाम साबित हुए है। शहर के व्यापारी हो, या आम जनता सबको जन सुराज से एक उम्मीद जगी है और हमलोग उस उम्मीद को पूरा करेंगे। जुलूस में हजारों लोगों की भीड़ आगे बढ़ती हुई दिखी और नारे भी गुजते रहे कि इस बार आयेगा तो आयेगा जन सुराज ही।










