सुरभि गौशाला में स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज का पावन आगमन, भक्तिमय माहौल में हुआ गौ सेवा कार्यक्रम
बक्सर। बक्सर जिला के नया भोजपुर स्थित सुरभि गौशाला में शुक्रवार को स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज का पावन आगमन हुआ। उनके स्वागत में पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष, बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, पूर्व विधायक विश्वनाथ राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण के उपरांत स्वामी जी ने गौमाताओं को गुड़, रोटी, केला व फल अर्पित किए। स्वामी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ माता सनातन धर्म की आधारशिला हैं और उनकी सेवा से सुख, शांति व समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने गौ रक्षा को धर्म रक्षा और राष्ट्र रक्षा का आधार बताया। भजन-कीर्तन के दौरान उनके द्वारा दी गई आध्यात्मिक पंक्तियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने आगंतुकों का स्वागत किया। पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने बक्सर की संस्कृति व परंपराओं की रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में शिवांग विजय सिंह, भोला ओझा, विभोर द्विवेदी, कामेश्वर पांडे, तथा अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे। समापन गौ वंदना और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।










