सुमन श्रीवास्तव भाजपा अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष बने, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
बक्सर। सिविल कोर्ट में अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव को दूसरी बार भाजपा अधिवक्ता मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अधिवक्ताओं द्वारा अंगवस्त्र और पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने सुमन श्रीवास्तव को उनके पिछले कार्यकाल में अधिवक्ताओं के प्रति प्रेम, स्नेह और उनकी समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने के लिए बधाई दी। सुमन श्रीवास्तव ने इस सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा अधिवक्ताओं की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुकदमे और कानूनी सलाह निःशुल्क प्रदान करेंगे और संगठन को ईमानदारी से मजबूत करने में सहयोग करेंगे। खुशी इजहार करने और बधाइयां देने वालों में सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक केदारनाथ तिवारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, महासचिव बिंदेश्वरी पांडे, शशी भूषण राय, मनोज कुमार, श्रीवास्तव जावेद अख्तर, संजय पांडे, अजय कुमार तिवारी, गोपाल चैधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह, मोह. अजहर और सुशील पाठक सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।










