शिक्षा
एन.सी.सी बक्सर में स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
बक्सर। 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन साहब की अध्यक्षता में स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। कमान अधिकारी साहब ने कैडेटों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं विकसित देश के लिए आम नागरिकों की जागरूकता अत्यन्त आवश्यक है। हमें एक अच्छे नागरिक होने के नाते अपने आस-पास की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है। कमान अधिकरी साहब ने कहा कि हमे इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए एकत्रित होकर कार्य करना पड़ेगा। इस अभियान ने एम.वी. कॉलेज के अनेकों एन.सी.सी. कैडेटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अभियान में बी.एच.एम राहुल कुमार एवं सूबेदार अरविंद, सी.एच.एम नितेश की महत्वपुर्ण भूमिका रही।










