युवा नेताओं का जन सुराज पार्टी में जोरदार प्रवेश
कांग्रेस और अन्य दलों से कई पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
बक्सर। गांधी जयंती, शास्त्री जयंती एवं जन सुराज पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस पर बक्सर जिले के दर्जनों युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व लोजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। ये सभी कई महीनों से कांग्रेस संगठन की गुटबाजी, अस्पष्ट नीति और उपेक्षा से आक्रोशित थे। युवाओं ने कहा कि जन सुराज पार्टी स्पष्ट दृष्टि, ठोस नीति और बिहार की अस्मिता के लिए समर्पित नेतृत्व प्रदान कर रही है। प्रशांत किशोर के विचारों और पाँच संकल्पों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने कांग्रेस व अन्य दलों से इस्तीफा देकर जन सुराज का दामन थामा। शामिल नेताओं में दीपक राय, प्रभात कुमार, छोटू पाठक, रिंकू गिरी, विक्की, सुनील कुमार, मो. सिराजुद्दीन, प्रिंस कुमार वर्मा, जय राम यादव समेत कई पदाधिकारी व समाजसेवी शामिल रहे। यह सदस्यता ग्रहण बक्सर कार्यालय में शाहाबाद प्रभारी तथागत हर्षवर्धन के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। यह घटना शाहाबाद व बिहार में जन सुराज की बढ़ती लोकप्रियता और नई राजनीतिक सोच का संकेत है।










