अमित शाह के आगमन पर बक्सर में विशेष ट्रैफिक रूट प्लान जारी
बक्सर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनज़र शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर को पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। दोपहर 12ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक शहर के कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित या आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित मार्गों में है। थाना चैक से नाथबाबा पुल, आईटीआई मोड़ सेन्ट्रल जेल मोड़ नाथबाबा पुल थाना चौक, ज्योति चौक से थाना चौक (पुलिस चौकी) तक शामिल हैं। चारपहिया, ई-रिक्शा, ऑटो एवं मोटरसाइकिल के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं जिनमें मठिया मोड़, गोलम्बर, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, सिंडिकेट, अंबेडकर चैक और बाजार समिति तक के मार्ग शामिल हैं। सभा में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग बाजार समिति परिसर में की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, रोगी वाहन एवं आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। बक्सर पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।











