क्षेत्रीय सड़कों की समस्याओं के समाधान हेतु केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की विशेष मुलाकात
बक्सर। लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात किया। इस मुलाक़ात के दौरान मैंने क्षेत्र की कई निम्नवत सड़क-यातायात समस्याओं को उनके समक्ष रखा। बक्सर शहर का गोलंबर पहले से ही अत्यधिक ट्रैफिक दबाव झेल रहा है। वाहनों की निरंतर आवाजाही से यहाँ हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस समस्या का स्थायी समाधान दलसागर के पास से बाई-पास निर्माण हो एवं गंगा नदी पर एक नए पुल के निर्माण किया जाए तथा ईस्टर्न एक्स्प्रेस वे से नया संरेखण बनाकर जोड़ा जाए। एनएच-922 (बक्सर-आरा) मार्ग पर चुरामनपुर, धरहरा और अहिरौली पर फ़ुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण किया जाए, क्योंकि ये तीनों अत्यंत व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हैं, जहाँ दैनिक पैदल आवाजाही काफी अधिक है। चैसा से वाराणसी तक 4 लेन सड़क का निर्माण किया जाए। आरा-मोहानियाँ 4-लेन सड़क में अनियमितताओं के वजह से खराब हुई सड़क को पूरी तरह मानक के अनुरूप पुनः दुरुस्त कराया जाए तथा दोषी एजेंसी पर कठोर कार्रवाई की जाएं। चैसा-मोहानियाँ एनएच मार्ग पर पंजऱाव के पास बन रहे नए पुल की ऊँचाई पुराने पुल के बराबर निर्माण कराई जाए जिससे नदी के जलप्रवाह में बाधा उत्पन्न ना हो तथा बाढ़/जलजमाव जैसी समस्याएँ ना हो। बक्सर से दिनारा (भाया- धनसोई) एनएच-319 पर दिनारा के पास खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका है वहाँ एक ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए ताकि यातायात प्रबंधन में सुधार हो सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बक्सर लोकसभा की जनता के हित और विकास के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूँ। जन-समस्याओं का समाधान ही मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।










