महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में ऑप्टिकल सेंसर पर विशेष व्याख्यान आयोजित
बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के मानस सभागार में गुरूवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण व्याख्यान ष्चिकित्सा जीवन के लिए ऑप्टिकल सेंसर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पंकज कुमार चैधरी, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने ऐसे अंतरविषयक व्याख्यानों को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सचिन कुमार श्रीवास्तव, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की ने आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में ऑप्टिकल सेंसर की भूमिका, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे यह तकनीक रोगों की पहचान, स्वास्थ्य निगरानी और सटीक उपचार में सहायक है तथा विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गहन रुचि दिखाई और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नवीन शंकर पाठक, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर डॉ. भरत कुमार, डॉ. ब्रजेश सिंह, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. सुरेश कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षकगण और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।










