बड़ी खबर
एसपी ने लगाया जनता दरबार
बक्सर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा जनता दरबार में जन-सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न परिवादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। इस अवसर पर नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।










